Monday, April 26, 2010

हिंदी को जन-जन तक पहुँचाना.......

हिंदी को जन-जन तक पहुँचाना ही होगा। तभी आम जन को हिंदी की ताकत का एहसास होगा और वे भी एक सूत्र में बंध सकेंगे। हम सब जानते हैं कि हिंदी का हस्तक्षेप हर मायने में बढ़ता जा रहा है बस इसको अपनाने की जरूरत है चाहे पर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो या किसी अन्य में हिंदी हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है। हमें भी इसको सही तरीके से प्रचार प्रसार करने का आवश्यकता है क्रमबद्ध तरीके इसे इसे अपनाएंगे तो यह बाकई में आगे तक जाएगी और अन्य देशों में यह प्रचलित होगी। जैसे- भारत का मतलब हिंदी.......

Saturday, April 10, 2010

कंप्यूटर और हिंदी

आजकल कंप्यूटर पर हिंदी बढ़ती जा रही है यह बहुत ही अच्छी बात है कि हिंदी ने अपने पांव देश में ही नहीं विदेश में भी पसारने शुरू कर दिए हैं। आखिर हो भी क्यों न जब गूगल इंडिक ने इतनी सुविधा उपलब्ध करवा दी तो हमें भी इसको और अधिक बढ़ाना चाहिए। अब इंटरनेट पर ऑफ लाइन और आन लाइन दोनों पर ही यह सुविधा उपलब्ध है। हिंदी आईएमई के द्वारा कई तरह के की-बोर्ड सामने आते हैं। जिनको यूजर अपनी सुविधानुसार प्रयोग कर हिंदी में लिख सकता है। गूगल इंडिक तो सबसे बड़ा सहायक सिद्ध हुआ है।